Skip to main content

Etawah News: हर घर तिरंगा सप्ताह के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने की बैठक

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: भाजपा हर घर तिरंगा सप्ताह मनाएगी। इसके तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक कार्यक्रम होंगे। पार्टी ने इसकी तैयारी की है। इस संबंध में आयोजित बैठक में पार्टी के नेता बृज बहादुर भारद्वाज ने कहा केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत अगले महीने 13,14 15 अगस्त तीन दिनों तक देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होने कहा कि पार्टी का मकसद कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का वातावरण बनाने, तिरंगा यात्रा निकलने, बाजार, हाट और मेले आदि में होर्डिंग्स बैनर लगाकर लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है। नागरिकों को भी अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को तिरंगे के साथ एक सेल्फी भी लेनी चाहिए और इसे संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करना चाहिए।

संगठन के जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार इस अभियान के तहत 11 से 15 अगस्त के बीच सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाएगी। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप जिला संगठन ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी को इस अभियान के लिए जिला संयोजक तथा जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ को इस अभियान का सह-संयोजक बनाया गया है।

11 से 13 अगस्त तक जिले के हर एक गांव या वार्ड में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा जनपद में तिरंगा यात्रा निकालेगा। संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया व केके राज , पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे व डा. रमाकांत शर्मा, अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, राजेंद्र गुप्ता, राजबहादुर यादव, विमल भदौरिया, सुबोध तिवारी, शिवकिशोर धनगर, रजत चौधरी रोहित शाक्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...