Etawah News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में शिवपाल सिंह यादव ने 46 विकास कार्यों का फीता काटकर किया लोकार्पण
आशीष कुमार
इटावा/जसवंतनगर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारी व महंगाई चरम सीमा पर है जिसके विरूद्ध आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन के लिए तैयार रहें। यादव बुधवार को यहां क्षेत्र पंचायत की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की कार्यशैली की वह शुरू से ही प्रशंसा करते आए हैं,आज भी करता हूं, मगर अफसरशाही प्रदेश की जनता को लूटने में जुटी है, हर तरफ भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है। आम जनता की कोई सुनवाई नही है। बिजली संकट से त्राहि त्राहि मची हुई है । थानों-तहसीलों में जनता की सुनवाई नही हो रही। क्षेत्र पंचायत की इस बैठक में भाग लेने आए शिवपाल सिंह ने 2 करोड़ 80 लाख से निर्मित 46 विकास कार्यों का लोकार्पण फीता काटकर और शिलापट्टीकाओं के आनावरण के साथ किया। इसके अलावा 1 करोड़, दो लाख राशि के 16 विकास कामों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने अपनी विधायक निधि से प्रस्तावित 7 अन्य कार्यों की शिला पट्टिका अनावरित कीं।
खंड विकास अधिकारी शौकत अली ने बताया कि सभी लोकार्पन।और शिलान्यास के कार्य, विधायक निधि के छोड़कर , पंचम एवं केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त धन से संपादित किए गए हैं। इनमें सड़क, इंटरलॉकिंग, नाले-नालियां,सीसी रोड अमृत सरोवर ,विद्युतीकरण आदि के काम शामिल हैं। शिलान्यास और बैठक में भाग लेने आए शिवपाल का गाजे बाजों और करताल ध्वनि से स्वयं ब्लॉक प्रमुख डा.अंजली यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा.ब्रजेश चंद्र यादव, अनुज मोंटी यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, शिवप्रकाश डीलर , मनीष जाटव आदि तथा बैठक में भाग लेने आए प्रधानों, बीडीसी सदस्यों ने किया।गर्मजोशी से माल्यार्पण और तलवार भेंट कर अभिनंदन किया गया। बैठक में मौजूद सदस्यों ने 100 से ज्यादा विकास कार्यों के प्रस्ताव लिखित रूप में दिए गए, जिन्हे कराने का आश्वासन दिया गया।

Comments
Post a Comment