सवादाता: मनोज कुमार
इटावा/जसवंतनगर: प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव बुधवार की सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर पहुॅचकर उसका निरीक्षण किया तथा विधायक निधि से दी गई धनराशि द्वारा खरीदे गये सामान की जानकारी ली इस दौरान उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि उनके द्वारा जो धनराशि सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के लिए उपकरण खरीदने को दी गई थी उस सामान को नही खरीदा गया और धनराशि को बापस कर दिया गया है।
इस दौरान क्षेत्रीय लोगो ने सीएचसी पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था कराने की माग की श्री यादव सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर पहुॅचे जहां पर मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी बीएल संजय तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 सुशील यादव ने उन्हे बुके भेंट कर स्वागत किया इसके बाद उन्होने प्री ओपरेटिव वार्ड , ओटी, एनबीएचयू, कोराना बार्ड तथा महिला बार्ड मे जाकर उनसे पूछताछ की तथा उन्होने बताया कि उनके द्वारा जसवंतनगर तथा ताखा सीएचसी को 20-20 लाख रूपये की धनराशि अपनी निधि से दी थी उसका आपने क्या सामान खरीदा है इसपर अधीक्षक डा0 सुशील यादव ने बताया दोनो सीएचसी पर ऑक्सीजन फलो मीटर, आईसीयू बेड, सेमी फोल्डर बेड, मेट्रेस फोम, आईबी स्टेड, बेड साइड लॉकर, ईमेजेंसी क्रश कार्ट, आईसीयू बेड मीटर्स, तथा उपकरण 14 लाख 41 हजार 870 रूपये मे खरीदे गये है तथा बकाया 25 लाख की धनराशि को बापस कर दिया गया।
इसपर उन्होने नाराजगी व्यक्त की तथा उन्होने कहा कि धनराशि बापस करते समय उन्हे अवगत कराना चाहिए था। अगर आप अवगत कराते तो इस धनराशि से सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर एसी, तथा जीबन रक्षक उपकरण भी खरीदे जा सकती थी वे इसके लिए लिखकर दे देते इसमे लापरवाही वरती गई है जो ठीक नही है। इस दौरान क्षेत्र के अतुल यादव तथा ऋषभ यादव आदि ग्रामीणो ने उनसे आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था कराने की माग की इस सम्बंध मे उन्होने बहां मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी से इस व्यवस्था को जल्द ही चालू करने को कहा इस अवसर पर डा0 विकास अग्निहोत्री, डा0 बीरेन्द्र, डा0 रिद्विमा, डा0 तृप्ति, भूपेन्द्र यादव, उदयबीर आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment