ब्यूरो संवाददाता
इटावा: सामाजिक एवं मानव सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सौम्य वर्मा तरुन (समाजसेवी) तिरंगा यात्रा व नुक्कड़ नाटक शहर में निकाली गयी, तिरंगा यात्रा को नौरंगाबाद चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार सोलंकी ने झण्डा दिखाकर रवाना किया, जिसके बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया, जिसमे मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व नारियों को मनचले द्वारा छेड़खानी करने पर कैसे अपना बचाव करना है ये बताया गया, स्वच्छ भारत अभियान के तहत इटावा को कैसे स्वच्छ बनाना है इसके तहत आम जनमानस लोगों को जागरूक किया गया।
संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सौम्य वर्मा तारुन (समाजसेवी) ने बताया कि तिरंगा यात्रा में प्रमुख सहयोग जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाली संस्था साइंस कॉन्सेप्ट क्लासेज के डायरेक्टर आनन्द मित्तल,भारतीय योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ श्रीकांत वर्मा व रवि आकाश बैंड के मालिक सरताज अहमद का प्रमुख सहयोग रहा है। इस दौरान संस्था के संरक्षक श्रीनिवास वर्मा, डॉ आशीष दीक्षित, वेद प्रकाश, रजत दिवाकर, अंकुल वर्मा, गोविंद माहेश्वरी, संजीव पाल, राजवर्धन वर्मा, श्रीकांत वर्मा, आनंद मित्तल आदि लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment