ब्यूरो संवाददाता
इटावा: उत्तर प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति और सांसद रामशंकर कठेरिया ने नुमाइश मैदान स्थित शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी, वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व: श्री कृष्ण लाल जैन के पौत्र आकाशदीप जैन को उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सांसद रामशंकर कठेरिया,जिलाधिकारी अवनीश कुमार रॉय, एसएसपी जय प्रकाश सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने माला, पटका एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
आजादी के 75 साल के जश्न में यह तो पूरा शहर जगमगाया है तो वही पचरा क्षेत्र के निवासियों ने सड़क पर भव्य सजावट कर सुंदरता और बढ़ा दी है क्षेत्रवासियों ने झंडारोहण के साथ ही सभी आने जाने वाले राहगीरों को ही मिष्ठान वितरण करके उनके चेहरों पर भी खुशी ला दी है अब लोग क्षेत्रीय लोगों की प्रशंसा कर रहे हैं इस आयोजन में मोहम्मद जावेद, मुन्नू चौधरी, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद नासिर, इकरार अहमद, पप्पू, शाहिद, इमरान अलीम आदि लोगों का सहयोग रहा है।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया, यहां जिलाधिकारी अवनीश राय ने सुबह 8 बजे तिरंगा फहराय। इस दौरान उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ने वाले महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आजादी के महत्व के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से देशहित में काम करने की अपील की।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई, एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने झण्डे को सलामी दी। उन्होंने देश की आजादी में शहीदों के योगदान को स्मरण करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी। एसएसपी ने उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को सम्बोधित कर मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने को ऑपरेटिव बैंक मुख्यालय में ध्वजारोहण किया, जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय पर सोमवार सुबह 8 बजे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और उनके सैकड़ों समर्थकों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ली कि इस तिरंगे झंडे का मान सम्मान कभी भी कम नहीं होने देंगे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांगेसीयों ने तिलैया मैदान गणपति भवन कांग्रेस जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर झंडा रोहण किया, तदोपरान्त राहगीरों को मिष्ठान वितरण किया, इस कोंग्रेसियों ने आजादी की लड़ाई लड़ने वाले महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आजादी के महत्व के बारे में लोगों को अवगत कराया।





Comments
Post a Comment