ब्यूरो
संवाददाता
इटावा: छात्र
पर्यावरण संसद के तत्वावधान में आज डी वी एस मेमोरियल स्कूल नगला मर्दान, कटैया पुर मंदिर, इटावा में पौधारोपण
का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश चंद्र प्रबंधक पान
कुंवर इंटर नेशनल स्कूल, विशिष्ट
अतिथि डॉ मुकेश सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने पौधा रोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण का
संदेश दिया।
इससे पूर्व एक
संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में विद्यालय के प्रबंधक डॉ ब्रजवीर सिंह, प्रधानाचार्य अखिलेश
भदौरिया एवं अन्य शिक्षक साथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर बोलते हुए
अतिथियों ने पर्यवारण संरक्षण पर जोर दिया। डॉ कैलाश चंद्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की जरूरत है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इस गंभीर विषय पर विचार करते हुए अपने समर्पित प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर डॉ मुकेश ने कहा कि पौधे लगाना और उनकी देखरेख करना हमें अपनी दिनचर्या में सम्मिलित कर लेना चाहिए। प्रधानाचार्य अखिलेश भदौरिया ने अंत में प्रतीक चिन्ह एवं पटका देकर अतिथियों का सम्मान किया।
Comments
Post a Comment