Skip to main content

Etawah News: जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ।

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: रेडवुड ग्लोबल स्कूल में विद्यालय के समस्त ट्रस्टी बद्री प्रसाद वर्मा, राजू वर्मा, रश्मि वर्मा, निदेशक स्वाति वर्मा, प्रबंधक अज्ञात वर्मा ने झंडा रोहण किया। बच्चो ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा ने बच्चो को पुरुस्कार और मिष्ठान वितरण किया। 

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जसवंतनगर कस्बा में अग्रणी स्थान रखने वाले सुघर सिंह एजुकेशनल अकैडमी ने पूरे कस्बा में घूम कर आजादी का संदेश दिया, वही उप जिलाधिकारी ने महाविद्यालय में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में बच्चो को पुरुस्कार और मिष्ठान वितरण किया।


आजादी के अमृत महोत्सव में डीपीएस में 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय में आयोजित रंगा रंग कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने देश भक्ति के गानों पर शानदार प्रस्तुति देते हुये लोगो को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने भारत माता, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस की मनमोहक छवि में मंच पर प्रस्तुति दी।

कटैयापुर स्थित डीवीए मेमोरियल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। विद्यालय के निदेशक मनीष यादव पतरे, प्रबंधक डॉ ब्रजवीर यादव, प्रधानाचार्य अखिलेन्द्र भदौरिया ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए।

आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज भरथना में मुख्य अतिथि स्वतंत्र सेनानी धर्मपत्नी श्रीमती कमला अग्रवाल जी ने ध्वजारोहण किया, इस दौरान विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती सुधा पांडे, मंत्री श्री दीपक गुप्ता, संचालिका श्रीमती रूपाली गुप्ता एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा



Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...