ब्यूरो संवाददाता
इटावा: नेशनल हाइवे स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 व 10 के लगभग 150 छात्र छात्राओं के साथ नोएडा की कम्पनी आईबीएम स्किल्स बिल्ड द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईबीएम स्किल्स बिल्ड इंस्टिट्यूट नोएडा से आई श्वेधा राय ने छात्र छात्राओं को ए आई पर विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि, आज दुनियाँ भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कई देश बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहे है जिससे कि, भविष्य में मानव आधारित कार्यो पर दुनियाँ की निर्भरता सीमित हो और समय की बचत भी हो।
उन्होंने बताया कि,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या होती है कैसे काम करती है हम रोज की जिंदगी में कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कर रहे है। इस क्षेत्र में क्या क्या अवसर है। छात्र छात्राओं ने भी प्रश्न काल मे एक्सपर्ट एजुकेटर से कई सवाल किये जैसे कि स्मार्ट फोन कैसे चेहरा पहचान लेता है फिंगर प्रिंट सेंसर, रोड स्पीड सेंसर कैसे काम करता है वाशिंग मशीन में अलग अलग कमांड कैसे काम करती है । उक्त कार्यशाला में सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए।
Comments
Post a Comment