संवाददाता : महेश कुमार
इटावा :आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन जनपद इटावा की जिलाध्यक्ष स्वीटी मथुरिया व पदाधिकारी गणों के द्वारा इटावा में बी.एस. ए. आफिस में स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में तिरंगामई सेल्फी प्वाइंट लगाया गया।
सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन बीएसए महोदय श्री शैलेश कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर बनाए गए विभिन्न कलाकृतियों एवं कठपुतली आकृतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली,एवं सभी पदाधिकारियों के साथ सेल्फी लेकर नवाचारी संगठन के कार्य का उत्साहवर्धन बढ़ाकर प्रशंसा की।
उक्त कार्यक्रम में बढ़पुरा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार पांडे, बी ई ओ हेड क्वार्टर धर्मेंद्र कुमार,अर्चना बाजपेई, नीतू पुरवार, रितु चौहान, अर्चना चौधरी, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका सेंगर, पूजा पुरवार उपस्थित रहे ।

Comments
Post a Comment