सवाददाता मनोज कुमार
इटावा/जसवंतनगर: नगर के मोहल्ला रामलीला की मड़ैया में घर के सामने खड़े वाहनों को हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए वही एक पक्ष से पीड़िता महिला ने आरोप लगाया कि विपक्षी दबंग लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। उसने शिकायती पत्र देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
मुन्नी देवी पत्नी छुन्ना लाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसके घर के सामने एक फ्लोर मिल बना हुआ है। जिसका मालिक सत्य प्रकाश निवासी मोहल्ला जैन मंदिर जसवंतनगर है बीती रात करीब 9 बजें फ्लोर मिल से आटे की बोरिया ले जाने को बड़े वाहन खड़े हुए थे पीड़िता के पति मुन्ना लाल ने जब उनसे यह कहा कि घर के सामने से निकलने का रास्ता नहीं है गाड़ियां थोड़ी आगे बढ़ा लो तो इस बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई इस पर विपक्षी सत्य प्रकाश व उसके साथियों ने औरतों की मारा पीटी की। जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल होकर बीमार हो गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके घर में आग भी लगाई जिससे कीमती सामान जल गया।
पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने बताया कि वाहनों को खड़ा होने को लेकर मारपीट हो गई थी जिसका मामला दर्ज कर लिया गया है प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है जो न्याय संगत होगा वही किया जाएगा

Comments
Post a Comment