संवाददाता: महेश कुमार
इटावा : अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन इटावा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार यादव एवं समस्त पदाधिकारियों के द्वारा संगठन के कार्यालय राजलक्ष्मी स्कूल रामनगर इटावा में राष्ट्रीय स्तर पर काँस्य पदक विजेता शिक्षिका स्वीटी मथुरिया का सम्मान एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिन्होंने गन्धरबल, सोनमर्ग, कश्मीर में आयोजित 44वी राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में इटावा से संगठन की उपाध्यक्ष स्वीटी मथुरिया,प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय नगला भग्ग बढ़पुरा,जिला कोऑर्डिनेटर स्काउट गाइड इटावा के द्वारा कांस्य पदक जीतने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम किया गया।
पंजा कुश्ती में इटावा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली स्वीटी मथुरिया पहली महिला खिलाड़ी हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री संजीव कुमार यादव एवं जिला पदाधिकारियों के द्वारा उनका अभिनंदन पट्टिका पहनाकर व सम्मान पत्र देकर किया गया। साथ ही संगठन की महिला पदाधिकारियों के द्वारा माला व शॉल पहनाकर अभिनंदन किया गया।संजीव कुमार यादव ने बताया कि स्वीटी मथुरिया के द्वारा कोरोना काल में भी मुद्रा बैंक के द्वारा गरीबों जरूरतमंदों की सहायता हेतु 1लाख 20 हजार धनराशि एवं हजारों मास्क एवं खाद्य सामग्री वितरित किए गए थे, साथ ही ये कई सामाजिक कार्य व ग्रामीण परिवेश की बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षण कार्यों की गतिविधियों में तन मन धन से कार्य करती हैं। राष्ट्रीय पदक विजेता स्वीटी मथुरिया ने बताया कि उनको इस पदक प्राप्ति में उनके मित्रजनों, शुभचिंतकों, परिवारीजनों एवं मुख्य रूप से पति कवल किशोर का अतुलनीय योगदान रहा क्योंकि उन्होंने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया है, और जब भी वह कंपटीशन में जाती हैं, तो उनके छोटे-छोटे बच्चों के देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उन पर ही रहती है। कार्यक्रम में सर्वेश यादव प्रबन्धक,पूर्व वायु सैनिक एस पी यादव,कवि व शायरा राज़दा खातून,प्रबन्धक रामदास यादव,राजेश यादव अतिथियों का माल्यार्पण कर व बैज लगाकर स्वागत किया गया।तथा अतिथियो तथा कोषाध्यक्ष सुमति नारायण दीक्षित,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुशवाह ने अपने विचार व्यक्त किये।
सम्मान समारोह में इमराना बेगम,रिजवाना परवीन,नीतू पुरवार,अर्चना बाजपेई,पूजा यादव,पूनम शाक्य,ऋतु पुरवार,प्रियंका सेंगर,पूनम यादव,बीना कुमारी,कंचन राठौर,कौशलेंद्र यादव,मंजीत यादव,राजीव राजावत,दिनेश माथुर,सुनील यादव, डॉ प्रदीप यादव,यतेंद्र कुमार,विमल कुमार,शैलेन्द्र कुमार,गौरव राजपूत,रामवीरसिंह, दीपावास,तिलक सिंह,दिलीप कुमार तथा संगठन के पदाधिकारी सुमित नारायण दीक्षित,संदीपकुशवाहा,अखिलेश कुमार,कंवल किशोर,पारुल गुप्ता,सुषमा सिंह,नीरज पाल, प्रभाकर बघेल,सचिन दुबे,अश्वनी कुमार,ओमप्रकाश आर्या,सुधीर कठेरिया,प्रवीण कुमार,सौरभ कुमार,विनय अन्तरदीप,तेजश्वनी,आरात्रिका सिंह,अंशुल यादव,सिद्धी,वैष्णवी,अनवी आदि उपस्तिथ रहे।

.jpeg)
Comments
Post a Comment