Skip to main content

Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा यंग जीनीयस एकैडमी में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के माध्यम से सांस्कृतिक पखवाड़ा के कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओमकुमारी ने मंच से सम्मानित होने के बाद  विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि एक शिक्षक के जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य अपने शिष्य को जटिल से जटिल तथ्यों को सरल तरीकों से समझाकर उसकी राह आसान बनाना है।  विद्यार्थी को भी चाहिए कि वह अपने गुरुओं द्वारा दिए गए ज्ञान को पूर्ण मनोयोग से ग्रहण कर अपना लक्ष्य प्राप्त करें। 

विशिष्ट अतिथि डॉ ध्रुवकुमार गुप्ता ने शाखा द्वारा सम्मान प्राप्त कर अपने सम्बोधन में कहा कि हमे विज्ञान या साहित्य के विषयों को मातृभाषा के माध्यम से प्रेरक आयामों का प्रयोग करते हुए  अपने शिष्यों को पुष्पित व पल्लवित करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि प्रीतम खन्ना ने सम्मानित होने के बाद कहा कि शिक्षक व सड़क दोनों एक जैसे होते हैं जो खुद तो वही के वही बने रहते किंतु दूसरों को उसकी मंजिल तक पहुंचा देते हैं बच्चों को चाहिए कि अपने माता पिता की तरह गुरुओं का सम्मान व गुरुओं को अपने शिष्यों को पुत्रवत  सदैव स्नेह प्रदान करते रहना चाहिए। परिषद के  राष्ट्रीय प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भी यही उद्देश्य है। 

इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य  देशकुमारी ने  नीलिमा चौधरी, अनीता सिंह शमीम बेगम, अंजू चौधरी, पंकज कुमार सिंह चौहान, मंजू सिंह एवं अवधेश कुमार सहित अन्य तुलसी सदस्यों के सहयोग से  विद्यालय के शिक्षको में मुख्य रूप से सुमन पाल, रोहित पाठक, दीपशिखा, कल्पना राठौर, मोहिनी, लक्ष्मी देवी, प्रियंका पाल फौजिया नाज, रश्मि चौधरी, इरफा खां,अंकुर सक्सेना एवं रश्मी चौधरी सहित 15 शिक्षकों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका बंदन कर किया एवं विद्यार्थियों में मुख्य रूप से प्राप्ति रावत, मुस्कान पाल, आर्यांशी सिंह, अनन्या, प्रख्यात रावत, अंजली यादव, आदित्य, अमोल, तानया चौहान, विहान दीक्षित सहित विद्यालय के  प्रतिभावान 25 विद्यार्थियों को  प्रतीक देकर उनका अभिनंदन किया। सफलतापूर्वक संपन्न हुए इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर तुलसी की अध्यक्ष अंजू चौधरी ने विद्यालय की प्रधानाचार्य देशकुमारी को सम्मानित किया एवं उनका व विद्यालय परिवार का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...