संवाददाता: रिषीपाल सिंह
इटावा: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर गणेश विसर्जन का कार्यक्रम इटावा बरेली राजमार्ग पर स्थित दतावली पुल पर किया गया। गणेश विर्सजन में किसी प्रकार की कोई समस्या भक्तो को न आये इसके लिये प्रशासन द्वारा उचित प्रयास किये गये विर्सजन से एक दिन पूर्व ही नहर पुल के चारो तरफ बल्ली बाँध कर बैरीकेटिंग किया गया था।
साथ ही आज सुबह लगभग 10 बजे एस डी एम सदर इटावा नन्हेराम जी ने मौके पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया तथा तैयारी का व्यापक निरीक्षण कर मौके पर ही उसको पूर्ण करवाया। जिससे भक्तो को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे । पूरे दिन सी. सो सिटी अमित कुमार व जिला मजिस्ट्रेट की गाडियां विसर्जन स्थल पर स्थिति का जायजा लेते दिखी , मौके पर यातायात में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिये ट्रैफिक पुलिस का व्यापक इन्तजाम किया गया था। मूर्ति बिसर्जन के लिये व अन्य व किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिये तैराक मौके पर मौजूद रहे व उनके हाथों ही मूर्ति को जल मे विसर्जित किया गया।
भीड़ को निर्देशत करने के लिये नहर पर लाउड स्पीकर व माइक का भी इंतजाम किया नहर ही नहर के दोनों तरफ बेनर लगाकर लोगों को चेतावनी दी गयी कि मूर्ति विसर्जन के निमयों का पालन करें। ग्राम पंचायत दातावली प्रधान अभिषेक कठेरिया ने बिजली, बेनर, लाउड स्पीकर का इंतज़ाम प्रशासन की देखरेख में कराया, उनसे हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ ग्राम पंचायत के भक्त भी आज गणेश विसर्जन में आने वाले भक्तो की सहायता हेतु यहां तत्पर पर है।
.jpeg)

Comments
Post a Comment