ब्यूरो संवाददाता
इटावा: भारत विकास परिषद के सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत आज रेनेसां एकैडमी में चित्रकला प्रतियोगिता का दो वर्गों में आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य व कार्यक्रम की संयोजिका सुशीला राजावत ने बताया कि दोनों ही वर्गों में लगभग एक सैकड़ा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। बैंक प्रबन्धक व मुख्य अतिथि अलका तिवारी ने शिशु वर्ग के 48 व कनिष्ठ वर्ग के 50 प्रतिभागी बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर व उसमें भरे गए रंगो के कार्य की प्रशंसा की।
निर्णायक अनिल वर्मा ने शिशु वर्ग में अनन्या को प्रथम काव्या को द्वितीय सोहम को तृतीय एवं रौनक को सांत्वना पुरस्कार के लिए नाम चयनित किया। विशिष्ट अतिथि भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्रीमन नारायण तिवारी ने कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने 50 बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधी सुंदर पोस्टर की भूरि भूरि सराहना की। इसमें यीशु को प्रथम, श्रद्धा शुक्ला को द्वितीय, सक्षम वर्मा को तृतीय एवं अंशिका त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार के लिए मंच से प्रबन्धक उदयवीर सिंह ने अतिथियों के सहयोग से सम्मानित किया गया।
तुलसी की इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अंजू चौधरी, मोनिका अग्रवाल, नीलिमा चौधरी, मंजू सिंह, पंकज कुमार सिंह चौहान, श्यामला पांडे, शुची पांडे सहित अन्य सदस्यों व विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर संयोजिका सुशीला राजावत ने सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शित किया।

Comments
Post a Comment