ब्यूरो संवाददाता
इटावा: जनपद
में इन दिनों होटलों की भरमार सी हो गई है। जगह-जगह होटल धड़ल्ले से खोले जा रहे
हैं। लेकिन सुरक्षा मानकों का इनमें ध्यान नहीं रखा गया है। जनपद में केवल एक होटल
ने एनओसी लिया है। जबकि अधिकांश होटल संचालकों ने अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं
लिया है। यहां तक कि अपने यहां अग्निशमन यंत्र भी नहीं लगाया है।
लखनऊ के लिवाना होटल जैसी घटनाओं के इंतजार में जिला
प्रशासन हादसों से नही ले रहा सबक मुख्यमंत्री के आदेश पर शहर में संचालित होटल्स
एवं रेस्टोरेंट का ऑडिट करने पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने किया
चौकाने वाला खुलासा उन्होंने अपने ऑडिट के बाद बताया की शहर में सभी छोटे बड़े 40
से ज्यादा होटल्स फायर विभाग की एन.ओ.सी लिए बिना ही धड़ल्ले से चल रहे है, इसके
बावजूद भी ऐसे होटल्स पर प्रशासन की कोई भी कार्यवाही नही की जा रही हे। आज भी
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ऑडिट में सी.एफ.ओ के अलावा कोई भी जिले का उच्चाधिकारी
नजर नही आया ।
Comments
Post a Comment