संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर (इटावा): ग्राम कुंजपुरा में एक व्यक्ति ने गांव के हो पिता पुत्र के खिलाफ घर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।कथित रूप से मामले की पृष्ठभूमि में घर मैं मोबाइल फेंकने से संबंधित विवाद बताया गया है।
ग्राम कुंजपुर निवासी श्याम सिंह जाटव के मुताबिक वह घर पर थे। उसी दौरान गांव के ही निवासी सुरेश कुमार यादव व उनके अन्य साथियों ने रंजिश के चलते बांस के टटर व उसके ऊपर तनी पॉलीथिन में आग लगा दी । श्याम सिंह ने बैदपुरा थाने में तहरीर दी थी।
जांच के लिए मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव ने जानकारी की तो पता चला घटना से एक दिन पहले श्याम सिंह व सुरेश यादव के बीच बच्चों के लेकर मारपीट हुई थी। श्याम सिंह ने झूठा केस बनाने को स्वयं अपने घर में आग लगाकर थाने में शिकायत की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेजाकर कानूनी कार्यवाही की है।
Comments
Post a Comment