ब्यूरो संवाददाता
इटावा: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों के निरीक्षण और राहत कार्य की समीक्षा के लिए एक दिवसीय दौरे पर इटावा पहुचे। जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण और राहत कार्य की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की तथा कृषि मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को कोई परेशानी न हो। जनपद के जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह, सीडीओ संतोष राय, एडीएम जयप्रकाश सिंह समेत आला अधिकारियों के साथ बैठक ककर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की मदरसों की जांच हो रही हे, पर किसे आपत्ति हैं? बताएं हम अपने स्कूलों का भी निरीक्षण कराते हैं तथा व्यवस्था को संभालने के लिए संस्थानों की जांच भी समय समय पर होती है। अखिलेश यादव की रोडवेज बस चोरी होने के बाद अब जेसीबी होगी चोरी के ट्वीट पर कृषि मंत्री ने कहा अखिलेश यादव के ट्वीट पर अब हम लोग अब ध्यान ही नही देते हे, उन्होंने अखिलेश यादव को हताश और निराश बताया। लम्पी वायरस के बारे में पुचा तो उन्होंने बताया कि प्रदेश के बॉर्डर के जनपदों को हाई अलर्ट करते हुए वहां के गौवंशो को बड़े पैमाने पर टिके लागये जा रहे है। कृषि मंत्री बाढ़ पीड़ितों के अतिरिक्त अन्य फरियादियों से भी मिले, इस दौरान सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, सदर विधायक सरिता भदौरिया समेत पार्टी के पदाधिकारी और नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment