संवाददाता रिषी पाल सिंह
इटावा: भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान सांसद सदर इटावा डॉ रामशंकर कठेरिया जो पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री को लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रामशंकर कठेरिया को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है। सूत्रो की माने तो 2024 में होने वाले संसदीय चुनाव को मद्देनजर रखते हुए उन्हे यह जिम्मेदारी सौपी गयी है।
प्रो. रामशंकर कठेरिया का रानीतिक सफर
01- 2009 से 2014 सदस्य, 15वीं लोकसभा
02- 2009 से 2014 सदस्य, शहरी विकास समिति
03- 2009 से 2014 सदस्य, पटल पर रखे गए पत्रों पर समिति
04- 2009 से 2014 सदस्य, याचिका समिति
05- 2009 से 2014 सदस्य, ग्रामीण विकास पर सलाहकार समिति
06- 2017 से 2020 अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पदों पर रहकर जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उनको मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है।
Comments
Post a Comment