Skip to main content

Etawah News: भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता सेवा पखबाड़ा

संवाददाता: मनोज कुमार 
जसवंतनगर (इटावा): नगर में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर में स्वच्छता अभियान सेवा पखबाड़ा चलाया गया। 
मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर में हाईवे चौराहे पर पड़ी गंदगी को सामूहिक एकत्रित होकर स्वच्छता सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह यादव स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ राजबहादुर यादव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें आरोग्य मेला का आयोजन हो चुका है रक्तदान शिविर चलाये गए है यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। 
इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक योगेंद्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी जसवंतनगर मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, नीरज यादव, लज्जा राम, अजय यादव बिंदु, संजय चौहान, श्रेयांश मिश्रा, मनीष गुप्ता, उमेश शाक्य, अनिल राजपूत, दीपक धाकरे, अजीत दिवाकर, श्रीकृष्ण शंखवार समेत तमाम भाजपा कार्यकर्त्ता सेवा पखवाड़ा के रूप में स्वच्छता अभियान में शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...