Skip to main content

Etawah News: 'वोकल फार लोकल' ओडीओपी एंव हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन।

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: जिला उघोग प्रोत्साहन एंव उघमिता विकास केन्द्र जनपद इटावा द्वारा आज इटावा क्लब में ओडीओपी एंव हस्त निर्मित उत्पादों की की प्रदर्शनी का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद, भाजपा जिलाअध्यक्ष संजीव राजपूत, उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाअध्यक्ष आलोक दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलित एंव फीता काटकर किया गया।आज 23 सितंबर से 25 सितंबर तक तीन दिन चलनें वाली इस प्रदर्शनी में जिले के ओडीओपी उत्पादों, हैन्डलूम,मूर्ति,अचार,फर्नीचर, बैल्डिंग रोड,आर्युवैदिक दवाओं आदि के उत्पादकों ने हिस्सा लिया, इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर जिले में वहां के स्थानीय कारीगरों एंव उत्पादों का विकास हो,जिससे अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में हम प्रतिस्पर्धा कर सकें।
उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि हमारे कुटीर और लघु उद्योगों का बड़ावा दिया जाना चाहिए,चाइना के उत्पादों का हम तभी मुकाबला कर पायेंगे, जिला उघोग आयुक्त सुधीर कुमार ने प्रदर्शनी में आये सभी उघमीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उघोग विभाग जिले के उत्पादकों की समस्या के निस्तारण के लिए निरंतर प्रत्यनशील है। इस अवसर पर भाजपा जिलामहासचिव शिवाकांत चौधरी, विरला शाक्य, कमिश्नर व्यापार कर धीरज राय, जिला खाघ अधिकारी सतीश चन्द्र शुक्ला, उघोग मंच जिलाअध्यक्ष भारतेन्द्र भारद्वाज,महामंत्री अंकित यादव,व्यापार मंडल के युवा शहर अध्यक्ष शीबू तौकीर, बुनकर प्रतिनिधि शमशुद्दीन अंसारी,राहुल दीक्षित, धर्मेंद्र प्रजापति, मुकेश यादव, आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...