ब्यूरो संवाददाता
इटावा:
जनपद में स्थित इटावा हेल्प डेस्क टीम के संस्थापक मयंक भदौरिया व सदस्य विशाल चौहान और उनके साथियों द्वारा एक
कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत जी का
जोरो से स्वागत व सम्मान किया गया।
जिला
अध्यक्ष जी आगे बोलते हुए कहा कि कोरोना काल में हम सभी ने देखा है कि देश के
प्रत्येक नागरिक को जिनका राशन कार्ड था उनको एक माह में दो बार राशन प्राप्त हुआ।
चल रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत क्षेत्र के शांति कॉलोनी में जलभराव और सड़कों की
समस्याओं को शासन व प्रशासन के सामने रखा जिसमें जल्द ही शासन प्रशासन से प्राप्त
निर्देशों के अनुसार शांति कालोनी के निकट से नाले का निर्माण करा कर डीपीएस के
पास बड़े नाले में निकाला जाएगा। यह भी मानते हुए उन्होंने गुरेज नहीं किया कि
शांति कॉलोनी में जिस स्तर का विकास होना चाहिए था वह विकास अभी तक नहीं हो पाया
है अतः उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए भाजपा के सभासद व भाजपा के
चेयरमैन को जिताने की अपील की।

Comments
Post a Comment