संवाददाता: आशीष कुमार
जसवंतनगर(इटावा): भारतीय किसान यूनियन ने तहसील क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग समेत अन्य बिंदुओं पर एक सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम ऋतुप्रिया को सौंपा और तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष गिरिदेव सिंह यादव की अगुवाई में इकट्ठे हुए करीब सैकड़ा भर किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने नवीन मंडी जसवंतनगर में चल रही पल्ला व्यवस्था को जड़ मूल से बंद करने, भुगतान के समय काटी जा रही मुद्दत से किसानों को निजात दिलाए जाने व पुराने कांटे किलोवाट वाले बंद किए जाने और इलेक्ट्रॉनिक कांटों से किसानों के अनाज की तौल कराई जाने की मांग की। किसानों पर विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे मुकदमों पर रोक लगाए जाने व विद्युत आपूर्ति की अत्यधिक कटौती को तत्काल बंद किए जाने तथा विद्युत मीटरों के द्वारा द्वारा गलत रीडिंग और बिलों में संशोधन कराए जाने की मांग की है। समय से बारिश न होने के कारण फसलें नष्ट हो रहीं हैं तहसील क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने व आवारा और छुट्टा पशुओं से निजात दिलाए जाने की मांग भी की गई है। किसानों की उक्त मांगों को किसान सभा के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया। एसडीएम ने ज्ञापन में दर्शाई गई समस्याओं के संभव निस्तारण का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन देने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष संजीव किसान, तहसील मंत्री योगेश कुमार, सैफई तहसील अध्यक्ष जनवेद सिंह यादव, सैफई ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार, माकपा किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष रामबरन सिंह व मोहर सिंह के अलावा किसान यूनियन के सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रेमचंद, राजेंद्र सिंह, शिवराम, रामवीर, शिव सिंह, श्रीकृष्ण, दीपक आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Comments
Post a Comment