ब्यूरो संवाददाता
इटावा: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह की छाप पूरे देश में थी। हर किसी पार्टी में मुलायम का जादू था, जो उनके न रहने पर दिख रहा है। मंगलवार को अंतिम दर्शन से लेकर अंत्येष्टि तक देश के विभिन्न प्रांतों, विचारधाराओं के लोग पहुंचे थे। बुधवार सुबह होते ही यह सिलसिला फिर शुरू हो गया। प्रदेशभर से मुलायम शुभचिंतक अफसर, नेता तो कोठी पर पहुंचने ही लगे थे। दूसरे प्रांतों के नेताओं के आने का क्रम भी शुरू हो गया है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे। नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव से मुलाकात की और सांत्वना दी। इस दौरान केसी त्यागी भी मौजूद रहे। अखिलेश से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए विपक्षी एकता पर जोर देते हुए कहा कि हम तो पहले से चाहते थे कि सारे पुराने लोग एक हो जाए। वहीं शिवपाल एवं अखिलेश के एक करने के सवाल को टाल गए नीतीश कहा यह वक्त अभी इस बात को करने का नही है।
बिहार के बाहुबली नेता पप्पू यादव सैफई पहुंचे
बिहार के बाहुबली नेता पप्पू यादव भी सैफई पहुंच गए हैं। बिहार के पांच बार के सांसद और विधायक रहे पप्पू यादव किसी जमाने में लालू प्रसाद यादव के खास माने जाने थे।
फिर दोनों की राह अलग हो गई, इसी दौरान मुलायम और उनके कुनबे के साथ हुई उनकी करीबी आज तक कामय है। शुद्धि संस्कार के समय पहुंचे पप्पू यादव कुबने के बीच परिवार की तरह शामिल हुए और उन्होंने अखिलेश का ढांढस बंधाया।
Comments
Post a Comment