ब्यूरो संवाददाता
इटावा: सी.एस.जे.एम.यू(कानपुर विश्वविद्यालय) के प्राचार्यो की बैठक में प्राचार्य परिषद का गठन किया गया। बैठक में कानपुर नगर, फर्रुखाबाद,कानपुर देहात, इटावा, औरैया, उन्नाव के महाविद्यालयो के प्राचार्यो ने सहभागिता की। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में प्रो विवेक द्विवेदी संरक्षक, प्रोफेसर अनूप सिंह अध्यक्ष, प्रोफेसर महेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, प्रो मुकेश सिंह उपाध्यक्ष, प्रोफेसर पूनम विज़ को उपाध्यक्ष और प्रोफेसर वी के कटियार को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया। साथ ही कई अन्य लोगों को भी परिषद में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई।
डॉ महेंद्र सिंह को प्राचार्य परिषद का उपाध्यक्ष चुने जाने पर विद्यालय के समस्त प्रोफेसर और अन्य स्टाफ ने बधाई दी। डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि प्राचार्यो के हितों की रक्षा करना और हर वर्ग कर छात्र छात्राओं के लिये शिक्षा को बेहतर बनाना उनका पहला उद्देश्य है।
Comments
Post a Comment