ब्यूरो संवाददाता
इटावा: बजरिया रेलवे स्टेशन के पास बीती रात मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेल चौकी इलाके में पुलिस ने दुकानों के बाहर कर रहे अतिक्रमण को हटवाया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
वहीं थाना सिविल लाइन पुलिस दोनों पक्षों की तलाश कर रही है। हालांकि शराब पिये युवक बाहर के बताये जा रहे हैं। जिस कारण अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
जेल चौकी प्रभारी जगराम सिंह ने बताया कि कल घटना हुई थी। उसके बाद क्षेत्र में दुकानों के बाहर से अतिक्रमण और सड़क घेरकर ठेला लगाए लोगों को पुलिस ने हिदायत देकर वहां से हटा दिया। दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
Comments
Post a Comment