ब्यूरो संवाददाता
इटावा: प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान प्रधानाध्यापिका के हाथ में चाकू लग गया। खून निकलने के बाद अध्यापिका को उपचार के लिए ले जाया गया। घटना जानकारी पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राधानाचार्य ने आरोपी अध्यापिका के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मामला बसगवां प्राथमिक विद्यालय का है। यहां प्रधानाध्यापिका अंजू यादव व सहायक अध्यापिका साधना पाठक में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान अंजू के हाथ में चाकू लग गया, जिससे वह घायल हो गई। गांव के लोगों ने उन्हें बसरेहर अस्पताल भेजा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। अंजू ने साधना के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।
बच्चों से काम कराने की शिकायत लेकर पहुंचे थे परिजन
अंजू ने बताया, "साधना स्कूल के बच्चों से काम कराती है। इसकी शिकायत बच्चों के परिजन स्कूल लेकर पहुंचे थे। बच्चों के परिजन शिकायत कर रहे थे तभी साधना आवेश में आ गई और झगड़ा करने लगी। इस दौरान सेव काटने के लिए रखे चाकू उठाकर साधना ने मेरे पर हमला कर दिया। इसमें मेरा हाथ कट गया। इसके बाद वह स्कूटी लेकर भाग गई।"
पुलिस बोली-जांच कर होगी कार्रवाई
बसरेहर थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया, "घायल प्रधानाध्यापक का मेडिकल का उपचार कराया गया है। शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

Comments
Post a Comment