Skip to main content

Etawah News: सेविन हिल्स स्कूल में रंगोली एवं दीपक सजाओ प्रतियोगिता आयोजित

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: दीपावली के शुभ अवसर में सेविन हिल्स स्कूल में रंगोली एवं दीपक सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसके द्वारा बच्चों ने सुन्दर सुन्दर रंगोली बनाकर तथा दीपक सजाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन श्री शिवकिशोर दुबे ने सभी बच्चों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं तथा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन एवं उनके कलात्मत्क अभिव्यक्ति की प्रशंसा की। विद्यालय के ट्रस्टी श्री सुनील राजपूत जी ने बताया कि दिवाली दीपों का त्यौहार है जिसका उद्देश्य समाज को अज्ञान रूपी अन्धकार से निकालकर ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सौरभ दुबे ने कहा कि आध्यात्मिक रूप से यह “अन्धकार पर प्रकाश की विजय” को दर्शाता है। 
आज के दिन विभिन्न आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं-
1- रंगोली प्रतियोगिता जूनियर वर्ग
प्रथम – कक्षा 7 बी०- मानसी, दिव्या, सिंजनी, सुवी, अंशिका, सविता, मानवी, निधि, आकांक्षा यादव |
द्वितीय – कक्षा 8 बी०- जान्हवी, रूपाली, सान्वी, प्रिंसी, प्रिय, योगिता |
तृतीय – कक्षा – 6 बी०- स्वरा, श्रेयांशी, किंजल. श्रेया सोनी, आरुशी |

2- सीनियर वर्ग रंगोली प्रतियोगिता
प्रथम – कक्षा – 10 सी०- आर्या, सिमरन, आरती, शगुन |
द्वितीय – कक्षा – 12 सी०- वैशाली, श्रेया दीक्षित |
तृतीय – कक्षा – 10 सी०- तनु, मुस्कान, मुस्कान यादव, अंजली, पारुल |
3- प्राइमरी वर्ग रंगोली प्रतियोगिता
प्रथम – कक्षा- 5 सी०
द्वितीय – कक्षा – 4 ए०
तृतीय – कक्षा – 3 सी०
4- प्री प्राइमरी रंगोली प्रतियोगिता में
नर्सरी से कक्षा 2 तक के नवनिहालों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बोर्ड मेकिंग प्रतियोगिता जूनियर वर्ग 
प्रथम – कक्षा – 8 बी० अभिनव तिवारी, राज गोयल, दिव्यांश चौहान, उत्कर्ष चौहान, कृष्णा दुबे एवं आशीष |
द्वितीय – कक्षा – 8 बी० आराधना, अदिति यादव, आकांक्षा |
तृतीय – कक्षा – 6 ए० व बी० किंजल, सूर्यांशी, सुरुचिका, अभिनव, हर्ष, सूर्यकान्त

सीनियर वर्ग में
प्रथम – कक्षा – 9 बी० बालिकाएँ
द्वितीय - कक्षा – 11 बी० 
तृतीय- कक्षा – 12 ए०
प्राइमरी कक्षा 3 से लेकर 5 तक
प्रथम – कक्षा – 5 सी०
द्वितीय – कक्षा – 4 ए०
तृतीय – कक्षा – 3 सी०

विद्यालय के प्रभारी जितेन्द्र सिंह, आराधना त्रिवेदी, ममता शर्मा, तथा अंजली यादव एवं सभी टीचिंग स्टाफ ने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा का अवलोकन कर उन्हें प्रोत्साहित कर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की |

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...