ब्यूरो संवाददाता
इटावा: धरतीपुत्र' मुलायम सिंह के निधन के बाद से सैफई गमगीन है। मंगलवार को अंतिम संस्कार के बाद बुधवार सुबह अन्य रस्में शुरू हुईं। सूरज उगते ही कोठी से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित मेला ग्राउंड में अंत्येष्टि स्थल पहुंचे अखिलेश अस्थि संचय की प्रक्रिया के दौरान भावुक हो गए। उनके साथ मौजूद कुनबे के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें हौसला दिया। कंपकंपाते हाथों से यह रस्म पूरी करने के बाद पूरा कुनबा मुलायम के भाई अभयराम के आवास पर पहुंचा जहां शुद्धि संस्कार हुआ।
शुद्धि संस्कार के बाद अकेले बैठे अखिलेश ने दो चित्रों के साथ एक भावुक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि "आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा."। पोस्ट में दो फोटो भी उन्होंने लगाई हैं पहली फोटो नेताजी के अंतिम संस्कार के अंत की यानी अंधेर की है और दूसरी फोटो सुबह सूरज उगने के बाद अस्थियां चुनने के दौरान की है।
Comments
Post a Comment