Skip to main content

Etawah News: पशु पालन विभाग मौन: छुट्टा घूम रहे लम्पी वायरस से ग्रसित गोवंश

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: ग्रामीण व शहरी इलाकों में गो-वंश तेजी से लंपी वायरस के चपेट में आ रहे हैं। अलग-अलग हिस्सों में तीन दर्जन से अधिक पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाये गये हैं। बीमारी बढ़ने से पशु पालन विभाग और पशु पालक दोनों ही परेशान हैं। हालांकि विभाग रोकथाम के लिए टीका लगाया है, लेकिन इसके बावजूद बीमारी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लंपी के चलते किसान और अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है। पशुओं में होने वाली घातक बीमारी लंपी का खौफ जिले में दिखने लगा है। अब तो ये हाल हे की लम्पी के लिए दवाइयों का ब्लाक स्तर पर टोटा साफ़ साफ दिखाई देने लगा है, यहा तक की उपचार के नाम पर आने वाले चिकित्सक भी कहने लगे हे की ब्लाक में लम्पी वायरस की द्वइयो का स्टॉक ही नही है। ग्रामीण इलाकों के साथ साथ अब इसका प्रकोप शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लंपी से ग्रसित जानवर खुले में घूमते नजर आ रहे हैं और नगरपालिका, पशुपालन विभाग दोनों ही इन आवारा पशुओं पर चुप्पी साधे बैठा है। जिससे आवारा पशुओं में अधिक वायरस का संचार हो रहा है।

पशु पालन विभाग मौन: छुट्टा घूम रहे लम्पी वायरस से ग्रसित गोवंश

सीवीओ डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि अब तक 160 पशुओं में लक्षण नजर आ रहे हैं। जबकि 2 गोवंश की मौत हुई है। बीमार गोवंश को उपचार दिया गया है। चिकित्सकों और पैरा वालंटियर की टीम ने गौशाला में अभियान के तहत गोवंश का टीकाकरण पूरा कर लिया है। केयर टेकरों को बताया गया है कि किसी भी पशु को तकलीफ होने पर तुरन्त बतायें। जिससे समय रहते उपचार हो सके। पशुओं में लगातार लक्षण पाये जाने से जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

पशु पालन विभाग मौन: छुट्टा घूम रहे लम्पी वायरस से ग्रसित गोवंश

राजस्थान, हरियाणा में इस वायरस का खतरा काफी तेजी से फैल रहा है। यूपी सरकार के निर्देश पर जिले में 90 हजार वैक्सीन के डोज भेजे गए थे। पशु गणना के अनुसार 104600 पशु मौजूद हैं जिनमें से 90 हजार पशुओं को अब तक टीका दिया जा चुका है। पशु पालन विभाग ने छूटे हुए पशुओं के टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन टीमों को ग्रामीण इलाकों में भेजना शुरू कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।