ब्यूरो संवाददाता
इटावा: स्वस्थ, समर्थ व संस्कारित भारत बनाने को संकल्पित भारत विकास परिषद अपने बहुआयामी प्रकल्पो के माध्यम से समाज में विभिन्न कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहता है। नारायण कॉलेज में आज आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय संरक्षक विवेक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि समाज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बसाओ कार्यक्रम के अंतर्गत बेटियों को शिक्षित व संस्कारित करना उन्हें समाज में व्याप्त बुराइयों के प्रति जागरूक करना संबंधी विभिन्न कार्यक्रम परिषद अपनी शाखाओं के माध्यम से आयोजित करता है।
प्रांतीय महिला संयोजिका सुशीला राजावत ने कहा कि ब्रह्मावर्त प्रांत की विभिन्न शाखाओं ने अपने क्षेत्र में जो कार्यक्रम वर्षभर बेटियों व महिलाओं के कुपोषण, सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित आयोजित किए हैं उनकी चर्चा एक ही पटल पर एक दूसरे से साझा करना एवं दूसरे अन्य लोगों को उन कार्यक्रमों के द्वारा प्रेरित करने का कार्य करने के उद्देश्य से वर्ष में एक बार प्रांतीय महिला सम्मेलन का आयोजन परिषद द्वारा किया जाता है।
इस वर्ष का प्रांतीय महिला सम्मेलन का आयोजन नारायण कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड आर्ट्स मे 27 नवंबर को प्रातः 10:00 से तुलसी शाखा के आतिथ्य में होने जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में बेटियों व महिलाओं के लिए काम करने वाली शाखाओं की महिला संयोजिकाओ एवं अन्य मातृ शक्तियो से प्रेरणा लेते हुए उनको मंच से सम्मानित किया जाएगा। नारायण कॉलेज की कुशल प्रशासिका डॉ श्रेता तिवारी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इस तरह का मातृशक्ति से संबंधित स्वावलंबन व जागरूकता का कोई आयोजन हमारी संस्था में होने रहा है हम सभी मिलकर इसे सफल बनायेगे।
तुलसी शाखा की अध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज का निर्माण बेटियों की शिक्षा के बिना नहीं हो सकता इस कार्यक्रम के जरिए मातृछाया में और भी कार्य करने की हम लोगों को प्रेरणा मिलेगी। जिला समन्वयक मधुर श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली अपराजिताओं को इसमें आमंत्रित किया गया है उन्होंने यह भी कहा कि निश्चय ही जनपद मे आयोजित होने वाले इस प्रथम महिला सम्मेलन को सभी शाखाएं मिलकर सफलता के शिखर तक पहुंचाएंगी। आज की प्रेस वार्ता के समय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ धर्मेंद्र शर्मा, संगठन सचिव पंकज कुमार सिंह चौहान, अनीता सिंह, पूजा शर्मा, मंजू सिंह एवं अन्य परिषद के सदस्य उपस्थित रहेl


Comments
Post a Comment