Skip to main content

Etawah News: रणवीर सिंह की 20वीं पुण्यतिथि आयोजित, अखिलेश यादव सहित मौजूद रहा पूरा परिवार

ब्यूरो संवाददाता
इटावा/सैफई: सैफई महोत्सव और विकास खंड सैफई के संस्थापक रणवीर सिंह यादव की 20 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को नेता जी के समाधि स्थल के सामने शांतियज्ञ व हवन का आयोजन किया गया। बताते चलें हर वर्ष 13 नवंबर को आयोजित होने वाला शांति यज्ञ आज रविवार को आयोजित किया गया। समाधि स्थल के ठीक सामने आयोजित इस यज्ञ में उन्होंने एक घंटे तक मौजूद रहकर यज्ञ कुंड में आहुतिया दी तथा स्वर्गीय रणवीर सिंह के चित्र पर पुष्पर्पण और माल्यार्पण किया।
इस मौके पर स्वर्गीय रणवीर सिंह की समाधि को फूलों और गुलदस्तों से सजाया गया था और आदमकद चित्र भी रखा गया था। अखिलेश यादव के अलावा स्वर्गीय रणवीर सिंह के सुपुत्र पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव 'अंशुल', के अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव 'अंकुर', आर्यन यादव, स्वर्गीय की धर्मपत्नी ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, उनकी पुत्रवधू राजलक्ष्मी यादव और इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया के हजारों लोग इस शांति यज्ञ में शामिल होने आए थे। वेद मंत्रोच्चार के मध्य यज्ञ जब शुरू हुआ, तो परिवार के सदस्य होने के नाते अखिलेश यादव ने अपने चाचा अभय राम सिंह यादव, ,राजपाल सिंह यादव के साथ प्रथम आहुतियां देने के लिए तेज प्रताप सिंह के साथ यज्ञ स्थल पर बैठे। यज्ञ करीब 2 घंटे चला और आए सभी लोगों ने स्वर्गीय रणवीर सिंह को की आत्मा की शांति के लिए आहूतियां डालीं। इसके बाद 2 मिनट का मौन रखा गया। साथ ही स्वर्गीय के चित्र पर बारी बारी से लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। 
शांति यज्ञ और पुष्पांजलि के इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, राजू यादव, एमएलसी मुकुल प्रताप यादव, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र यादव, असीम यादव, अरविंद यादव, प्रदीप आढतिया, सैफई पीजीआई के डॉक्टर प्रोफेसर रमाकांत यादव, चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा, डॉ फतेह बहादुर सिंह, प्रोफेसर अरविंद यादव, प्रोफेसर बृजेश यादव, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव, राजवीर सिंह बाबा, चंदगीराम यादव, संतोष शाक्य ,भारत सिंह यादव, राम नरेश यादव, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजीव यादव, लालजी दुबे, राजवीर सिंह राजू, सहदेव सिंह यादव, सैफई के प्रधान रामफल बाल्मिकी, प्राचार्य आदि।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...