ब्यूरो संवाददाता
इटावा: बाल दिवस के अवसर पर पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक कैलाश चंद्र यादव ने सभी छात्र छात्राओं के साथ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि यूएनओ द्वारा 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था किंतु भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे इसीलिए उनकी मृत्यु के उपरांत एक प्रस्ताव पारित करके भारत सरकार ने उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रबंधक ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा कि प्रत्येक छात्र छात्रा को शारीरिक और मानसिक विकास हेतु प्रत्येक दिन खेलना भी चाहिए एवं अपनी पढ़ाई भी समयानुसार करनी चाहिए। सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया।

Comments
Post a Comment