ब्यूरो संवाददाता
इटावा: प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। इसके लिए जिलेवार आरक्षण सूची लगभग प्रदेश के सभी जिलों से निर्वाचन आयोग तक पहुंच चुकी है। वहीं सूत्रों के मुताबिक इसी सप्ताह निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावनाएं है। जिले में भी नगर पालिका, नगर पंचायतों, वार्डो के देवदार पहले से ही अपनी अपनी दावेदारियां करते नजर आ रहे हैं और आरक्षण आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अंतिम मतदाता सूची आना बाकी है।
बताते चले निकाय चुनाव को लेकर मतदेय स्थल, बना लिए गए हैं। मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन करने का काम हो चुका है। लेकिन अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को किया जाना है। अन्तिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। उसके मुताबिक जिले में तीन नगरपालिका, तीन नगर पंचायत हैं। जिले में कुल 127 सभासद सीटों का चुनाव संपन्न होना है। जिला निर्वाचन पंचायत एवं नगरीय निकाय राजेश अरोड़ा के मुताबिक-
अन्तिम सूची में दर्शाए गए मतदाता मतदान केंद्र
इटावा 210352 96
भरथना 41516 24
जसवन्तनगर 26609 12
इकदिल 13777 08
बकेवर 12131 07
लखना 8266 04
सभी पालिका और पंचायत में कुल मतदान केंद्र 151 बनाए गए है। जिले की तीन नगरपालिका और नगर पंचायत में कुल मतदाता 312651 है। सभी मिलाकर 17988 नए जोड़े गए है। मतदाता सूचियों में संशोधन के साथ ही मतदान की अन्य तैयारियां भी जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। इसके लिए मतदान केन्द्र और बूथ तैयार कर लिए गए हैं।
15 से 20 नवंबर के बीच जारी होगी अधिसूचना
मतदाता सूचियों में संशोधन के साथ ही मतदान की अन्य तैयारियां भी जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। इसके लिए मतदान केन्द्र और बूथ फाइनल कर दिए गए हैं। जानकारी के मुतबिक 15 से 20 नवंबर के बीच कभी भी अधिसूचना जारी हो सकती है, जिसका प्रत्याशियों को बेसब्री से इंतजार है।

Comments
Post a Comment