संवाददाता रिषीपाल सिंह
जसवंतनगर/इटावा: चौ० सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी जसवंतनगर में सत्र २०२२-२३ से स्नातक स्तर पर एन सी सी मान्यता प्राप्त हो चुकी है।
जिसमे इच्छुक विद्यार्थिओं से एन सी सी में प्रवेश हेतु आवेदन मांगे गये थे जिन लिखित विद्यार्थिओं ने एन सी सी में प्रवेश हेतु आवेदन किया था उनके लिए आज शारीरिक व लिखित परीक्षा का आयोजन 4 UPBN के NCC इटावा के आर्मी अधिकारियों द्वारा कराया गया।
जिसमे 100 अभियर्थिओं ने सीनियर डिवीजन/विंग में एन सी सी जॉइन करने के लिए प्रतिभाग किया जिसमे 25 महिला व 75 पुरुष अभ्यर्थी शारीरिक व लिखित परीक्षा में उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ संदीप पाण्डेय, प्राचार्य डॉ जितेंद्र यादव, प्रबंध कमेठी से अशांक यादव, सीटीओ रंजीत सिंह चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment