ब्यूरो संवाददाता
इटावा: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह तीन निर्देशानुसार एवं ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर हरदेश चौधरी के संज्ञान लेते हुए और जिला प्रभारी रामबाबू सिंघानियां के संतुति पर शहर के पक्का तालाब से भ्रष्टाचार रूपी गंदगी के खिलाफ 'गंदगी हटाओ- झाड़ू चलाओ' यात्रा निकाली गई।
सर्वप्रथम पार्टी कार्यकर्ताओं ने तालाब के आसपास के कचरे को झाड़ू लगाकर साफ किया। गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ यात्रा पुरबिया टोला रोड से सी.ओ.सिटी आफिस चौराहा, राजा गंज, नगरपालिका, नौरंगाबाद चौराहा होते हुए पक्का तालाब पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत महासचिव डॉ० शिव प्रताप राजपूत ने कहा की आने वाले समय में हर प्रकार की गंदगी को झाड़ू लगाकर समाप्त किया जाएगा सभी को साफ- सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए।
प्रदेश सचिव संजीव शाक्य ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं के कारण निरंतर लोग पार्टी से जुड़ना पसंद कर रहे हैं। यात्रा का आयोजन करते हुए जिला महासचिव इंजीनियर सरफ़राज़ अहमद ने कहा कि शहर में चारों तरफ गन्दगी के ढेर लगे हुए हैं और नगरपालिका कागजों पर सफाई दिखा रही है। जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद ने कहा कि चाहे नगरपालिका के भ्रष्टाचार की गंदगी हो या सड़क की। पार्टी हर प्रकार की गंदगी को दूर करने का काम करेगी हम झाड़ू वाले हैं सफाई अच्छे से आती है। अब तक नगर पालिका महेरा फाटक पर सड़क पर भरे पानी का समाधान नहीं कर पाई है।
गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ यात्रा के माध्यम से लोगों को कचरा डस्टबिन में डालने का संदेश दिया। इस सफल यात्रा में बृजेंद्र जैन संरक्षक,सतीश दीक्षित जिला उपाध्यक्ष, अंजना दोहरे पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला विंग,हेमलता दोहरे, छात्र अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, एसीएसटी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह शंखवार, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष बसंत कुमार शंखवार, अभिषेक माथुर, अश्वनी राठौर, रामेश्वर दयाल, सत्यनारायण दोहरे, दीवान सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र यादव, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष रईस खान,इमरान खान, जाकिर खान, जीशान, शाहिद खान, पप्पू यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,राजेंद्र सिंह राजपूत, अमित तिवारी,बृजेंद्र माथुर,यशवंतराव, विकास शाक्य,कप्तान सिंह, रजनीश दीक्षित उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment