Skip to main content

Etawah News: काऊ सफारी के लिए जमीन ही नही ढूंढ़ पाया जिला प्रशासन, अधर में लटका प्रोजेक्ट

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: मुख्यमंत्री ने सितंबर में प्रदेशभर के किसानों और जनता को आश्वस्त किया था कि 7 महीने के अंदर सड़कों पर अन्ना घूमने वाले गोवंश की समस्या को समाप्त कर लिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को भी तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए थे। नई व्यवस्था के तहत सभी ब्लॉक क्षेत्र में बड़े गौ आश्रय व संरक्षण केंद्र बनाए जाने थे। जिनकी क्षमता 2 हजार से 3 हजार अन्ना मवेशियों की क्षमता होनी थीं और इसके लिए तकरीबन 40 से 45 एकड़ जमीन की आवश्यकता थी। ऐसे में जिले के सभी आठ ब्लॉक में जमीन की तलाश अब तक पूरी नहीं हों सकी है फिलहाल शुरुआत काफी धीमी है। चकरनगर के सिंड़ौस में ग्राम पंचायत की जमीन को गौ संरक्षण के लिए देने की पहल की गयी थी। मामले में एसडीएम को जमीन की जांच के लिए पत्र लिखा गया था।
जांच के बाद जमीन को उपयुक्त न होने पर मामला लटक गया। अन्य ब्लॉक क्षेत्र में विभागों की खाली पड़ी जमीन को उसके लिए प्रयोग करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि यह प्रक्रिया काफी लंबी है, क्योंकि पिछले दिनों काऊ सफारी के लिए जब चकरनगर व बढ़पुरा क्षेत्र में जमीन की तलाश की गई तो जरूरत के अनुसार जमीन अभी तक उपलब्ध नहीं हो सकी।
गौशाला में अन्ना मवेशियों के संरक्षण को लेकर बनी योजना सही मायनों में धरातल पर नहीं उतर पा रहीं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवहारिक रूप से इनमें बड़ा विरोधाभास है क्योंकि कम संरक्षण धनराशि के कारण 30 रुपए प्रतिदिन में गोवंशओं का संरक्षण संभव नहीं हो पा रहा। जबकि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण भूसा, दाना व अन्य सामान की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में गौशाला की खराब स्थिति के कारण अन्ना मवेशी खेतों तक पहुंच जाते हैं जो नुकसान का कारण बन रहे हैं। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए वृहद गौ संरक्षण की योजना तैयार की गई थी।

जिले में गौशालाओं की वर्तमान स्थिति
कुल 98 गौशाला जिले में 78 अस्थायी, 2 स्थायी वृहद संरक्षण केंद्र, 4 शहरी क्षेत्र में गौशाला, 5 पंजीकृत गौशाला, 2 अपंजीकृत गौशाला 7 काजी हॉउस,जिले में कुल गोवंश- 104777 गौशाला में गोवंश संरक्षित- 11143 सहभागिता योजना में संरक्षित- 1546 है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...