Skip to main content

Etawah News: श्री वाणी संकुल स्तरीय संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न, 6 करोड़ से ऊपर का हुआ टर्नओवर

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा / महेवा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संपोषित श्री वाणी संकुल स्तरीय संघ, लुधियानी का वार्षिक आमसभा मंगलवार को संपन्न हुआ।

श्री वाणी संकुल स्तरीय संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न, 6 करोड़ से ऊपर का हुआ टर्नओवर

बृजमोहन अम्बेड, उपायुक्त स्वरोजगार ने कहा कि महिलाएं उन्नति की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए नित नए प्रयोग कर रही हैं।प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। टीएचआर जैसे बड़े उद्यम को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए कुपोषण हेतु संचालित शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सफल भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर महिला में हुनर छिपा हुआ है, उसे बाहर निकाल कर समाज के सामने प्रस्तुत करना चाहिए और अपनी आजीविका बढ़ाना चाहिए। ग्रामीण आजीविका मिशन हरसंभव आपके सहयोग में तत्पर है।


श्री वाणी संकुल स्तरीय संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न, 6 करोड़ से ऊपर का हुआ टर्नओवर

डॉ नन्दकिशोर साह, जिला मिशन प्रबंधक ने महिलाओं को नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि नवाचार करने वाली हर एक समूह की महिला को आजीविका मिशन से हर संभव सहयोग किया जाएगा। सूर्य नारायण पाण्डेय, ज़िला मिशन प्रबंधक ने बताया की महिलाएं अपने मेहनत और सार्थक  प्रयासों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने छोटे बचत से महिलाओं ने ख़ुद का पुष्टाहार इकाई की स्थापना की है। बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा उझानी के शाखा प्रबंधक राधेश्याम मीना और निवाड़ीकला के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को नई-नई योजनाओं में निवेश करना चाहिए।  उद्देश्य परक काम करना चाहिए। हम स्वयं सहायता समूह की हर एक परिवार को हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि निवाड़ीकला में 45 और लुधियांनी ब्रांच में 25 स्वयं सहायता समूह का सीसीएल चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किया है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक सर्वेश दीक्षित ने संकुल संघ के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।  मौके  पर सभी संकुल संघ से जुड़ी सभी ग्राम संगठन की कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रही।


इन्हें मिला उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

समूह से जुड़ी एकता, वंदना, रजनी, प्रिया, पुष्पा, रितु, ज्योति सहित 15 महिलाओं को अपने संकुल संघ अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान  स्वरूप मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र दिए गए। बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा निवाड़ीकला एवं लुधियानी के शाखा प्रबंधक को भी समूह को सीसीएल करने के लिए सम्मानित किया गया।

संकुल संघ की उपलब्धि

समिति अध्यक्ष सूचिता ने सभी संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला बताया कि संकुल स्तरीय संघ में कुल 32 ग्राम संगठन है। इनमें 425 समूह जुड़े हैं। अब तक 336 समूह को स्टार्टअप,  325 को आरएफ, 234 को सीआईएफ प्रदान किया जा चुका है। 01 ग्राम संगठन को आजीविका फंड प्रदान किया जा चुका है। संकुल स्तरीय संघ में अब तक 35,46,733 रुपए आय हुए हैं। 525 महिलाओं को रोजगार दिया गया है। 80 महिलाएं कम्युनिटी कैडर के रूप में कार्यरत हैं। 6,92,77,958 रुपए का कुल टर्नओवर किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...