ब्यूरो संवाददाता
इटावा: थाना क्षेत्र बढ़पुरा के धामन गांव में बिजली के पोल पर काम करते समय लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया और झुलस कर उसकी मौत हो गई। लाइनमैन का शव डेढ़ घंटे तक पोल पर लटका रहा, 3 घंटे बाद एसओ बढ़पुरा मुकेश कुमार सोलंकी ने शव को उतरवाया। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 3 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के मड़ैया अजबपुर गांव निवासी अजीत गुरुवार सुबह धमना गांव में बिजली पोल पर लाइन ठीक करने के चढ़ा हुआ था। इस दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई, जिससे लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखते उसके शरीर में आग लग गई और लाइनमैन की मौत हो गई। तीन घंटे तक लाइनमैन का शव पोल पर ही लटका रहा। मौके पर पहुंचे एसओ बढ़पुरा मुकेश कुमार सोलंकी ने शव को उतरवाया है। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Comments
Post a Comment