संवाददाता रिषीपाल सिंह
बसरेहर/इटावा: मैनपुरी उप चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सम्पादित करवाने के लिए प्रशासन ने रविवार 05 नवंबर को क़स्बा बसरेहर के बाजार को पूरी तरह से बंद रखने का आह्वान किया है। सिर्फ मेडीकल, अस्पताल जैसी आपात सेवाये देने वाले प्रतिष्ठान ही खुले रहेंगे।
पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कस्बे के प्रत्येक क्षेत्र पर अपनी पैनी नजर बनाये हुए है। जिससे मैनपुरी उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। बसरेहर थानाध्यक्ष अमित मिश्रा जी हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि चुनाव के समय किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जायेगा। बसरेहर का बाजार पूरी तरह बंद रहेगा । व्यापारी अपने घरो में ही रहें तथा किसी विशेष कार्य के लिए ही घर से निकले।
Comments
Post a Comment