ब्यूरो संवाददाता
इटावा: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गाटर से लदे ट्रक में पीछे से कार घुस गई। इस हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पिता पुत्र दोनो दिल्ली से लखनऊ वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
गुरूवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनेज नंबर 132.800 पर आगरा से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर ऊसराहर थाना क्षेत्र के कठौतिया के समीप गाटर से लदा एक ट्रक सडक पर खडा था। उसी समय पीछे से आ रही कार खड़े ट्रक में घुस गई। कार मे सवार पिता पुत्र अजय गुप्ता व तनिश गुप्ता निवासी उत्तर पश्चिम दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस सूचना पर एक्सप्रेस-वे के चौकी इंचार्ज देवचंद्र यादव एंव यूपीडा सुरक्षा टीम मौके पर पहुच गई। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा जिसे कर्मचारियों ने कार को हटाकर यातायात संचालित कराया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया घायल पिता पुत्र को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments
Post a Comment