ब्यूरो संवाददाता
इटावा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में एक बाइक रैली नगर व आसपास के क्षेत्र में निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में बाइक सवार नौजवान शामिल रहे।
कैस्त बाईपास तिराहे से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के नेतृत्व में यह बाइक रैली मोदी योगी जिंदाबाद तथा वोट फॉर रघुराज शाक्य के नारे लगाते हुए निकाली गई। कई स्थानों पर बाइक रैली का समर्थकों ने स्वागत भी किया।Mainpuri Bye Election: सपा का शक्ति प्रदर्शन | डिंपल यादव का रोड शो | आदित्य | अंकुर यादव | रहे साथ
यह बाइक रैली गेस्ट बाईपास से कचौरा रोड होते हुए रेलवे ब्रिज रेल मंडी, लुद्ध पुरा सिरसा नदी का पुल सदर मार्केट बड़ा चौराहा होते हुए पालिका बाजार हाईवे चौराहा होकर वापस भाजपा कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई।
रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, श्रेयस मिश्रा, विवेक शाक्य, सुमित जोशी आदि शामिल रहे।
Comments
Post a Comment