ब्यूरो संवाददाता
इटावा: जनपद के जिलाधिकारी ने गुरुवार को धान क्रय केंद्र किसान सेवा सहकारी समिति लि.रजमऊ, सहकारी संघ लि.रजमऊ व किसान सेवा सहकारी समिति लि. हेवरा का निरीक्षण किया।
धान की कम खरीद देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को फटकारा और किसानों से संपर्क कर धान खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने तीनों क्रय केंद्रों के अभिलेख देखे। लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की स्थिति काफी खराब मिली। जिलाधिकारी ने धान की कम खरीद पर केंद्र प्रभारियों की फटकार लगाते हुए खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कहा कि पिछले वर्ष जिन किसानों ने धान बेचा था, उनसे प्रतिदिन संपर्क कर धान खरीद बढ़ाएं। इसके साथ ही जिन किसानों का धान खरीदा गया है, उनसे संपर्क कर भुगतान का सत्यापन करें।
Comments
Post a Comment