ब्यूरो संवाददाता
इटावा: समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर शनिवार को अधिकारों की ताकत के प्रदेश अध्यक्ष महाशक्ति ने समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल यादव जी के हाथों से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
सपा नेता महाशक्ति ने कहा कि समाजवादी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती है। पार्टी जब सत्ता में रहती है तो सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी पर पूर्ण विराम लगा देती है। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से काम करती है। उन्होने कहा कि गृहस्थी का खर्च भी बढ़ गया है लेकिन लोगों की इनकम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास की एक भी ईंट नहीं रखी गई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम किया था। महाशक्ति ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूर पूरी तरह बर्बाद हो चुका है इसलिए आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करेंगे।

Comments
Post a Comment