ब्यूरो संवाददाता
इटावा: हिंदी सेवा निधि के तत्वावधान में सारस्वत समारोह की पूर्व संध्या पर इस्लामिया इंटर कॉलेज, इटावा के हॉल में एक वैचारिक संगोष्ठी संपन्न हुई। डॉक्टर कुश चतुर्वेदी एवं डॉक्टर राकेश गुप्त के संचालन में गोष्ठी की अध्यक्षता न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर आलोचक आलोक श्रीवास्तव, पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अशोक मेहता , के जी एम सी में प्रोफेसर डॉक्टर संदीप गुप्ता, नेपाल सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठअधिवक्ता सुनील पोखरेल, सुप्रसिद्ध बाल फिल्म निर्माता विनोद गणात्रा, कहानीकार प्रो o दिनेश पालीवाल, हिंदी कविता के वरेण्य हस्ताक्षर पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी, डॉक्टर विद्याकांत तिवारी एवं आयोजक द्व प्रदीप गुप्त एवं दिलीप गुप्त के सारगर्भित व चिंतनपरक वक्तव्यों ने संगोष्ठी को रसवंत - जीवंत बना दिया।
इटावा के रचनाकार दीपक राज के काव्य संग्रह वर्तमान के खिलाफ का विमोचन पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर मेधावसु पाठक, कमलेश शर्मा, डॉक्टर रमाकांत शर्मा, डॉक्टर रमाकांत राय, डॉक्टर राजीव राज, रौनक इटावी, अनुराग असफल, हरि ओम विमल, प्रशांत शर्मा, दयानिधि चौबे, रोहित चौधरी, शायर यासीन अंसारी तथा वैभव यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

.jpeg)
Comments
Post a Comment