Skip to main content

Etawah News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इटावा नगर इकाई द्वारा प्रतिभा संगम आयोजन।

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इटावा नगर इकाई द्वारा प्रतिभा संगम का आयोजन किया जिसमे मुख्य रूप से मुख्य अतिथि एडीएम इटावा जय प्रकाश जी कार्यक्रम अध्यक्ष नारायण साइंस एंड आर्ट्स ग्रुप कालेज के चेयरमैन इंज हरिकिशोर तिवारी कानपुर प्रांत की प्रांत उपाध्यक्ष डॉ पद्मा त्रिपाठी जिला प्रमुख अरुणा दुबे जिला संयोजक अभिषेक सिंह राठौर उपस्थित रहें मुख्य अतिथि जय प्रकाश जी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिभा संगम कार्यक्रम के द्वारा अनेकों विद्यार्थीयो की प्रतिभा को मंच देने का कार्य किया है निश्चित रूप से यह कार्यक्रम अलौकिक अविस्मरणीय है बच्चो द्वारा बनाए गए चित्र बहुत सुन्दर है विद्यार्थीयो को शिक्षा के साथ साथ रचनात्मक गतिविधि में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए जिससे उनके जीवन में व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण संभव हो सके

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इटावा नगर इकाई द्वारा प्रतिभा संगम आयोजन।

कार्यक्रम अध्यक्ष इजी हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि मेरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अटूट बंधन है मैं भी विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता रहा अनेकों आन्दोलन, कार्यक्रम किए यह चित्रकला प्रतियोगिता से विद्यार्थि न केवल अपने कला का प्रदर्शन करते हैं साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को यशस्वी बनाते हैं प्रांत उपाध्यक्ष डॉ पद्मा त्रिपाठी ने कहा समाज में  अधिकतर लोग डॉ  आंबेडकर को केवल भारत के सविंधान निर्माता  के रूप में जानते हैं, और कुछ लोग उन्हें एक दलित नेता के रूप में, परन्तु यह पूरा परिचय नहीं है, ये तो अंश मात्र है वास्तव में वे एक लोकप्रिय भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ, चिंतक, विचारक, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, मानवविज्ञानी, दर्शनशास्त्री, धार्मिक, प्रतिभाशाली एवं जुझारू लेखक और राष्ट्रभक्त थे। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इटावा नगर इकाई द्वारा प्रतिभा संगम आयोजन।

जिला प्रमुख अरुणा दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनाता आ रहा है इसी क्रम परिषद के कार्यकर्ताओ ने जनपद के 25 विद्यालयो में महापुरुषों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की थी जिसका आज सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ । सभी विद्यालय के टॉप १० विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया 

जिला संयोजक अभिषेक सिंह राठौर ने कार्यकर्म का सफल संचालन किया व सुन्दर व्यवस्थित कार्यक्रम की शुभकामनाए दी इसके अतिरिक्त विभाग संगठन मंत्री विद्यासागर, बाल संरक्षण समिति के चेयरमैन दीप नारायण शुक्ला, पूर्व प्रांत मंत्री आशीष बाथम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ धर्मेंद्र शर्मा, पूर्व विभाग प्रमुख, अमित चतुर्वेदी तहसील संयोजक राहुल राजपूत तहसील सह संयोजक विकास नगर मंत्री अभिषेक पाल , सहमंत्री बन्धन मिश्र, अभिषेक यादव ऐश्वर्य गुप्ता,आर्यन गोयल , मेडिविसिन प्रमुख हिमांशु राठौर विभाग छात्रा प्रमुख रश्मि चौधरी, सह छात्रा प्रमुख कल्पना राठौर उपस्थित रहें

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...