ब्यूरो संवाददाता
इटावा: लायन सफारी में शेरनी तेजस्विनी की बीमारी के चलते मौत हो गई। वह 19 साल की थी। पिछले चार दिन से वह बीमार थी। अलग बाड़े में रखकर इलाज किया जा रहा था। मंगलवार शाम उसकी मौत हो गयी। उसको यहां तीन साल पहले गुजरात से लाया गया था।
शेरनी तेजस्विनी को 26 सितंबर 2019 को गुजरात से इटावा सफारी लाया गया था। इसके साथ मरियम, जेनिफर, राधा, माहेश्वरी और तौकीर शेर भी लाए गए थे। इनमें से तौकीर शेर की 16 अक्तूबर 2019 को मौत हो गई थी। सफारी के उपनिदेशक एके सिंह ने तेजस्विनी की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि शेरनी ने अपनी उम्र पूरी कर ली थी, कुछ दिनों से बीमार थी। मंगलवार शाम 4:30 बजे उसकी मौत हो गई।
शेरनी तेजस्विनी की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार निमेश और कुछ कर्मचारी शेरनी के शव को लेकर बरेली गए हैं।
Comments
Post a Comment