Skip to main content

Etawah News: डीपीएस में वार्षिक खेल समागम का शुभारंभ, कल अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज मेरीकॉम करेंगी शिरकत

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल समागम का प्रथम दिवस का आगाज बड़ी ही भव्यता के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में पूरे स्कूल कैंपस को दुल्हन की तरह सजाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा राजू राणा का स्वागत दिल्ली पालिक स्कूल के चैयरमैन डॉ विवेक यादव वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव व प्रिंसिपल भावना सिंह ने बुके भेंट कर किया।  

डीपीएस में हुआ वार्षिक खेल समागम का शुभारंभ, कल अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज मेरीकॉम करेंगी शिरकत

समागम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजू राणा,विशिष्ट अतिथि श्रीमती आकांक्षा अग्निहोत्री एवं प्रिंसिपल डीपीएस भावना सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुति के बाद प्री- प्राइमरी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने मनमोहक डांस प्रस्तुत कर सभी उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। कक्षा एक व दो की छात्राओ द्वारा सुन्दर डांस परफॉर्मेंस (बार्बी गर्ल) प्रस्तुत की गई। कक्षा 3 और 4 के बच्चों द्वारा गेंगम स्टाइल में सुंदर डांस प्रस्तुत किया गया। कक्षा 5 के बच्चों ने बूमरो बूमरो (कश्मीरी गाने) पर नृत्य प्रस्तुत किया गया । कक्षा 6 की छात्राओ ने बीहू डांस (असम नृत्य) प्रस्तुत किया गया। वहीं कक्षा 11 और 12 के बच्चों द्वारा भांगड़ा डांस (पंजाबी नृत्य) ने समा ही बांध दिया। डीपीएस के चैयरमैन डॉ विवेक यादव ने कहा कि,जो भी बच्चे आज इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे है मैं उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देता हूं क्यों कि कल इनमे से ही कुछ बच्चे भविष्य में अच्छे डॉक्टर, इंजिनियर और वैज्ञानिक भी बनेंगे लेकिन मेरा विश्वास है कि इनमें से ही कुछ बच्चे बेहतरीन खिलाड़ी भी अवश्य बनेंगे और अपने देश और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि,बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलने के लिए भी अवश्य प्रेरित करें जिससे कि पढ़ाई के साथ उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी मजबूत हो। फ्लैग होस्टिंग डीपीएस के थीम सॉन्ग के साथ सम्पन्न हुई। टॉर्च सेरेमनी के बाद बच्चों ने मुख्य अतिथि के समक्ष अनुशासित मार्च पास्ट किया और सामूहिक रूप से कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। 

डीपीएस में हुआ वार्षिक खेल समागम का शुभारंभ, कल अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज मेरीकॉम करेंगी शिरकत

प्रिंसिपल भावना सिंह ने समागम में पधारे सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। अतिथियों द्वारा शांति के प्रतीक सफेद कबूतरों एवम एकता में अनेकता के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा गया और मुख्य अतिथि द्वारा वार्षिक खेल समागम के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की गई। मुख्य अतिथि राजू राणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बड़े ही हर्ष का विषय है कि,इटावा जैसे जनपद में आपको विश्वस्तरीय सुविधाओ से युक्त स्टेडियम खेलने के लिए सहज रूप से उपलब्ध है यह एक गौरव की बात है। आज इटावा में ही डीपीएस इटावा जो आपको सुविधाएं दे रहा हैं यह भी आपके लिए भी गर्व का विषय है कल आप में से ही कोई बच्चा भी बड़ा खिलाड़ी भी अवश्य बनेगा। 

कल विद्यालय के कैंपस में आप सभी को विश्व विजेता अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग का एक बेहद बड़ा नाम मैडम मेरीकॉम जी से भी मिलने का मौका मिलेगा। यह आप सभी बच्चो के लिए एक अनोखा खास अनुभव भी होगा। आज प्रथम दिवस पर रिले रेस,बॉल क्लेक्टिंग रेस (विजकिड्ज़),बन्नी रेस (विजकिड्ज़), हर्डल रेस सहित रेडी टू स्कूल रेस, सेक रेस,जैकेट रेस,थ्री लेग्ड रेस सहित 50 मीटर रेस संपन्न हुई। आज के प्रथम दिवस के गेम्स में स्कूल के चार हाउस के कई बच्चों ने सहभागिता की। जिसमे एमरल्ड हाउस,रूबी हाउस,सफायर हाउस एवम टोपाज हाउस प्रमुख रहे। आज के सभी गेम्स में सफायर हाउस की टीम सर्वाधिक 60 अंक लेकर प्रथम रही। अंत में विभिन्न विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा वार्षिक पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...