ब्यूरो संवाददाता
इटावा: जनपद के मैनपुरी फाटक बिजली उपकेंद्र पर रखे ट्रांसफार्मर में सेंट्रीफ्यूजिंग प्रक्रिया (ट्रांसफार्मर में भरे तेल बदलाव व रिसाव बंद प्रक्रिया) होने के कारण क्षेत्र में कई घंटे बिजली कटौती रही। इस पर स्थानीय लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की।
24 दिसंबर की सुबह ग्यारह बजे से शाम छह बजे तक उपकेंद्र पर रखे तीन ट्रांसफार्मरों में से दो की सेंट्रीफ्यूजिंग प्रस्तावित की गयी है जिसके चलते मैनपुरी फाटक बिजली उपकेंद्र से फीडर संख्या 01 से लेकर 05 तक की बिजली कटौती की गयी थी, जो जल्दी ही सेंट्रीफ्यूजिंग करवा कर चालू कर दी जाएगी। सेंट्रीफ्यूजिंग प्रक्रिया में जेई विशाल यादव ने बताया कि शनिवार शाम तक सेंट्रीफ्यूजिंग प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इसके बाद सभी फीडरों को निर्धारित बिजली मिलेगी।

Comments
Post a Comment