Skip to main content

Etawah News: डीपीएस के बच्चो ने स्केटिंग में लहराया परचम, शिप्रा यादव ने जीते दो गोल्ड

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: डॉo अमृत लाल इशरत मेमोरियल डेलीमिस सनबीम स्कूल, वाराणसी में CBSE जोनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन हुआ। जिसमें बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश के सीबीएसई के 163 स्कूलों के 1200 स्केटर्स ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने कुल 14 अलग अलग मैडल प्राप्त किए। इसी के साथ सीबीएसई के आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए डीपीएस ने प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। चैंपियनशिप में समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत के सबसे तेज और विश्व के पांचवें नंबर के स्केटर धनुष बाबू उपस्थित रहे। 

डीपीएस के बच्चो ने स्केटिंग में लहराया परचम, शिप्रा यादव ने जीते दो गोल्ड

स्केटिंग के प्रतिभागियों में विभिन्न जूनियर एवम सीनियर वर्ग में शशांक शेखर त्रिपाठी ने 1000 मीटर रेस में ब्रोंज मेडल, आरुषि यादव ने 300 मीटर में ब्रोंज मेडल, वेदांत यादव ने 1000 मीटर में गोल्ड मेडल, वैष्णवी ने एक सिल्वर एक ब्रांज 300 मीटर व 500 मीटर में दक्षधरम शाक्य ने एक गोल्ड एक ब्रोंज मेडल 300 मीटर व 1000 मीटर में गुलशन बाबू ने एक गोल्ड एक सिल्वर 300 मीटर व 1000 मीटर,अश्वपति यादव ने एक गोल्ड 1000 मीटर में, शिप्रा यादव ने एक गोल्ड 300 मीटर व एक गोल्ड 500 मीटर में जीता वहीं देव यादव ने एक सिल्वर व एक ब्रोंज मेडल 1000 मीटर 500 मीटर में लेकर विजयी रहे। कुल मिलाकर इस चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल को 14 मेडल में से 6 गोल्ड 3 सिल्वर व 5 ब्रोंज मेडल मिले। 

इसके अलावा सभी आयु वर्ग के कक्षा 1 से 12 तक के अन्य कई बच्चों में अथर्व यदुवंशी, अक्षरा यादव, अभिजीत त्रिपाठी, सौरिष ठाकुर, आराध्या यदुवंशी, यथार्थ चंदेल, शुभ,यथार्थ यादव, वैष्णवी,वेदांशी आयुष गुप्ता, श्रेयम वर्मा ने भी प्रतिभाग किया। अब यही विजयी बच्चे आगे होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। विदित हो कि, उक्त 30 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता में इलाहाबाद और पटना रीजन के 36 जनपदों से बच्चों ने प्रतिभाग किया था। टीम का सफल नेतृत्व स्केटिंग कोच भानु प्रताप सिंह व टीम मैनेजर अंजली सिकरवार ने किया। विद्यालय की प्रिंसिपल भावना सिंह सहित चेयरमैन डॉ विवेक यादव व वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव एवम क्रीड़ा प्रभारी रेहान अजीज सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने सभी विजेता बच्चो को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...