ब्यूरो संवाददाता
इटावा: झारखंड राज्य में स्थित जैन समाज के सर्वाधिक महत्वपूर्ण तीर्थ राज सम्मेद शिखरजी को झारखंड सरकार व केंद्र सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित किए जाने के निर्णय का समस्त जैन समाज द्वारा विरोध किया जा रहा हैं। विश्व जैन संगठन के आव्हान पर देश भर में जैन समाज आंदोलित है।
सम्मेद शिखरजी बचाओ आंदोलन के तहत दिगंबर जैन समाज इटावा आगामी 19 दिसंबर को माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित एक ज्ञापन इटावा जिला अधिकारी को दिया जाएगा। श्री दिगंबर जैन विकास समिति इटावा के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने बताया कि जैन समाज आस्था पर कुठाराघात नहीं सहेगा, शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित करने का निर्णय वापस लो। जैन समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्री दिगंबर जैन विकास समिति इटावा के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने जैन समाज कि महिला, पुरुष, बच्चों से आगामी 19 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे नगर पालिका इटावा पर इकट्ठे होकर कचहरी चलकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने में शामिल होने कि अपील कि।

Comments
Post a Comment